सात दिनों में 68 हजार बकरियों को लगा पीपीआर का टीका

परवेज अख्तर/सिवान: बकरियों को पीपीआर रोग से बचाने के लिए 5 मार्च से पशुपालन विभाग ने वृहद पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है। 19 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के दौरान गांव गांव जाकर पशुपालन विभाग के टीका कर्मी बकरियों को टीका लगा रहे हैं। अभियान के शुरू होने के बाद सात दिन में 68 हजार बकरियों को पीपीआर रोग से बचाने के लिए टीका लगाया गया है। इसके लिए हर पंचायत में टीकाकरण कर्मियों की टीम तैनात की गई है। विभाग ने जिले के 79 हजार 700 बकरियों को निशुल्क टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है।

बता दें कि हर साल पीपीआर नामक बीमारी की चपेट में आकर काफी की संख्या में बकरियों की मौत हो जाती है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. इंदु शेखर ने बताया कि अभियान के सात दिनों में 68 हजार बकरियों को पीपीआर रोग का टीका लगाया गया है। बताया कि मुख्य रूप से बकरियों में ही पाई जाने वाली यह बीमारी बकरियों के प्लेग के रूप में जाना जाता है। जो एक महामारी के रूप में काफी तेजी से फैलती है। इसमें पशुओं में बुखार, मुंह में घाव, दस्त और निमोनिया के बाद अंत में मौत हो जाती है। इस बीमारी में मृत्यु दर प्राय: 50 से 80 प्रतिशत तक रहती है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय होता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026