परवेज अख्तर/सीवान :- सीवान जिले में पिछले चौबीस घंटों के अंदर 71 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं. वहीं दूसरी ओर मैरवा के 102 लोगों के लिए गये सैंपल की ट्रु नेट जांच में 22 लोग पॉजिटिव निकले हैं. कंफर्मेंट्री जांच के लिए सभी 22 लोगों का रविवार को सदर अस्पताल में सैंपल लिया गया. जिले में जो 71 लोग पॉजिटिव मिले हैं. उनमें सीवान सदर प्रखंड के मोजाहिदपुर का एक, बरहन गांव के 11, सीवान शहर के पुरानी किला का एक, खुरमाबाद का एक, पाल नगर का एक तथा फतेपुर मोहल्लें का एक मरीज पॉजिटिव मिला है.
इसके अलावे गोरेयाकोठी का 11, पचरुखी का एक, हसैनगंज का एक, भगवानपुर हाट में चार आंगनबाड़ी सेविका सहित आठ, बसंतपुर का 18, दरौंदा का 06, महाराजगंज में दो, नौतन में मुखिया सहित तीन तथा रघुनाथपुर के 03 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. दूसरी तरफ रविवार को 09 लोगों ने कोरोना से जंग जीतकर अपने-अपने घरों को लौट गये. पटना से रिपोर्ट आने के बाद सभी 09 लोगों को प्रमाण पत्र देकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वस्थ्य हुये लोगों को उनके घरों को भेजा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…