गुठनी में नामांकन के पहले दिन 72 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

  • प्रखंड मुख्यालय में बने बास-बल्लों से बैरिकेडिंग के बीच विभिन्न पदों के उम्मीदवारों का नामांकन पत्र दाखिल किया
  • टड़वा से विनय कुमार बिसवार से कविता देवी ने नामांकन किया
  • बलुआ पंचायत से श्रीनिवास गुप्ता, ब्रजनन्द राजभर ने पर्चा भरा
  • 01 दिन नामांकन में प्रत्याशियों ने नहीं दिखाया उत्साह
  • 05 काउंटर अलग-अलग पद के नामांकन के लिए बने

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड परिसर में शनिवार की सुबह नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन उम्मीदवारों की सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जहां प्रखंड मुख्यालय में बने बास-बल्लों से बैरिकेडिंग के बीच विभिन्न पदों के उम्मीदवारों का नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा था। यहां पर नॉमिनेशन में कुल पांच काउंटर बनाए गए हैं। हालांकि मुख्य गेट पर समर्थकों के भारी भीड़ से आवागमन बाधित रहा। मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन के नामांकन प्रक्रिया में कुल 72 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिनमें मुखिया पद के उमीदवारों में बलुआ पंचायत से श्रीनिवास गुप्ता, ब्रजनन्द राजभर, बेलौर से सीमा देवी, टड़वा से विनय कुमार बिसवार से कविता देवी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सरपंच पद के बिसवार से लालमती देवी, जतौर से सबरीन खातून, बरपलिया से नीलम देवी, बलुआ से जितेन्द्र मद्देशिया ने नामांकन किया।

बीडीसी पद के लिए सोहगरा से कामोद नारायण सिंह, जतौर से रविन्द्र पासवान, सुधाकर कुमार, बेलौर से संजय ठाकुर, बलुआ से मुन्नी देवी, बलुआ से जमीला खातून और बिसवार से प्रभावती देवी से पर्चा भरा है। पंच पद के लिए पड़री से रमेला देवी, सोनहुला से राजेश कुमार राय, पिपरपाती से सोनी देवी, पपडरी से मो. आजाद, बलुआ से किसमती देवी, धनौती से नसीम अहमद, बरपलिया से सुनैना देवी, बिसवार से मुन्ना गोंड ने नामांकन किया। मौके पर बीडीओ आनंद प्रकाश, सीओ शम्भूनाथ राम, सीआई कृष्णा कुमार गुप्ता, बीसीओ काजी मिनहाज, बीएओ रामनाथ राम, सीडीपीओ गीतांजलि सिंह, कृषि समन्यवक नित्यानन्द तिवारी, एएसआई जफर आलम, एसआई दशरथ सिंह व एएसआई शिवमंगल पासवान थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026