दारौदा में 7730 बच्चों को नहीं मिली पुस्तकें

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा सरकार समय से पुस्तकें वितरण करने का लगातार प्रयास करने में जुटी हुई थी। इसके बावजूद प्रखंड के सभी विद्यालयों में सत्र 2023-24 में अबतक कक्षा एक, तीन एवं पांच के बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इस सत्र में डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है। कक्षा एक में 1412, कक्षा तीन में 2796 एवं कक्षा पांच में 3522 छात्र-छात्राओं को पुस्तक नहीं मिली है। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कुल 7730 बच्चों को पुस्तकें मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बिना पुस्तक के बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

बिना पुस्तक के कैसे पढ़ाई होती होगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार या विभाग शिक्षा के प्रति कितना जागरूक है। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि कक्षा एक, दो एवं तीन के 7730 बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें फिलहाल उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि पुस्तक शीघ्र उपलब्ध होने पर सभी बच्चों के बीच वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा दो में 2019 बच्चों को, कक्षा चार कक्षा में 3348, कक्षा छह में 3357, कक्षा सात में 2819 एवं कक्षा आठ में 3190 बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरण कर दी गई हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026