Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एंबुलेंस में 794 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के ओपी थाना क्षेत्र के नरहरपुर गंडक पुल पर रविवार की रात गश्त कर रही पुलिस ने संदेह के आधार पर गाड़ी को रोक जांच जांच किया तो गाड़ी में भारी मात्रा में 750,375 तथा 180 एमल का 794 लीटर अर्थात 888 पेटी शराब बरामद किया।इस दौरान पुलिस के डर से भाग रहे चालक एवं खलासी को पीछा कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार चालक हरियाणा का दादरी जिला के साहू आरानिवासी अजय कुमार तथा खलासी हरियाणा के ही जयप्रकाश सिंह बताया जाता है। वहीं गाड़ी यूपी के अलीगढ़ के जितेंद्र कुमार की बताई जाती है। इन तीनों के विरुद्ध महाराजगंज एसएसपी संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में ओपी प्रभारी रवींद्र पाल ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक एवं खलासी को सिवान जेल भेज दिया। पुलिस चालक एवं खलासी के पास से बरामद मोबाइल पर वार्ता करने वाले शराब कारोबारियों की पहचान करने हेतु सीडीआर जांच के लिए पुलिस कप्तान से अनुमति मांगी है, ताकि इस कारोबार में मुख्य शराब माफिया को पकड़ने में आसानी हो सके। इस कार्रवाई के बाद इस धंधे में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026