Siwan News

बार काउंसिल सदस्य के चुनाव में 80% मतदान

परवेज़ अख्तर/सीवान:- बिहार बार कौंसिल पटना के 25 सदस्यीय निर्वाचन के लिए मंगलवार को हुए मतदान में सिवान के अधिवक्ताओं ने 80% मतदान का प्रयोग कर निर्वाचित होने वाले सदस्यों के भाग्य पर अपना मुहर लगा दिया। कुल 896 मतदाताओं में से 719 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रिय समर्थित उम्मीदवारों को वोट दिया। सिवान अधिवक्ता संघ के तीन सदस्यों क्रमशः नवेन्दु शेखर दीपक, ठाकुर ज्वाला प्रसाद एवं चंद्रकांत मिश्रा ने भी चुनाव प्रत्याशी के रूप में मैदान में खड़े थे। बूथ संख्या 1 पर कुल 319 मतों का प्रयोग किया गया जबकि बूथ संख्या 2 पर 380 अधिवक्ताओं ने अपना मतदान देकर निर्वाचन की प्रक्रिया को संपन्न कराया ।मतदान प्रातः 9:30 बजे से आरंभ हुआ जो देर संध्या 5 बजे संपन्न हो गया। बिहार बार कौंसिल पटना से आए 4 सदस्य टीम ने निर्वाचन को संपन्न कराया ।पटना से आए निर्वाचन अधिकारियों में मधुसूदन चौधरी उर्फ मधु ,शक्ति सुमन कुमार ,सत्यानंद शुक्ल एवं रमेश कुमार ठाकुर की उपस्थिति में मतदान संपन्न हुआ। हलाकि मतपत्रों को पटना भेजे जाने के सवाल पर सिवान के अधिवक्ताओं एवं उम्मीदवारों ने भी अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। जब उन्हें ज्ञात हुआ कि उक्त मत पत्र मतपेटिका छोटी होने की वजह से बोरे में भरकर भेजे जाएंगे तो इसका अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध किया। सदस्य के रूप में अपने भाग्य को आजमा रहे अधिवक्ता नवेन्दु शेखर दीपक ने कहा कि एक तो मतपत्र अपूर्ण छपा था वहीं दूसरी तरफ काफी छोटे संख्या में मतपेटिका को भेजा गया था। मत पत्रों को बोरी में भरकर पटना भेजें जाने की कोई गारंटी नहीं ली जा सकती। हालाकि बाद में संघ सचिव संभू दत्त शुक्ल ने अपने स्तर से स्टील के बक्से में मत पत्र को सील कर पटना भेजे जाने का प्रबंध करेंने के आस्वासन पर अधिवक्ता का रोष समाप्त हुआ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026