परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह दुदही बारी गांव से शुक्रवार की देर संध्या एक बड़ी खबर सामने उभर कर आ रही है की जहां आपसी विवाद को लेकर हमलावरों ने एक 9 वर्षीय नाबालिग युवती को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया है।परिजनों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवती मुन्नी कुमारी 9 वर्ष पिता:राजेश यादव ग्राम: लकड़ी दरगाह दुदही बारी थाना:बड़हरिया जिला: सिवान के निवासी बताई जा रही है।
पीड़िता के बड़े पिताजी पवन यादव ने बताया कि घटना को अंजाम गांव के ही रवि यादव,अमल यादव तथा सुनील यादव ने दी है। पीड़िता के बड़े पिताजी ने घटना को कारित करने वाले लोगों पर कई प्रकार के गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं।उधर घटना की सूचना जैसे ही सिवान पुलिस कप्तान श्री शैलेश कुमार सिन्हा को मिली तो पुलिस कप्तान श्री सिन्हा के दिशा निर्देश के आलोक में बड़हरिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।खबर लिखे जाने तक पीड़िता का फर्द बयान नहीं हो सका था।उधर इस घटना को लेकर गांव में कई तरह के अटकलों का बाजार गर्म है।लोग जितनी मुंह उतनी बातें करने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…