परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के रफीपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि करीब 8 बजे छापामारी कर एक टूटे घर से 90 कार्टन शराब बरामद किया।थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रफीपुर गांव के ब्रह्मस्थान के पास एक टूटे हुए मकान में भारी मात्रा में शराब रखा गया है। टीम गठित कर वहां छापमारी की गई, इस दौरान पुलिस को देख धंधेबाज भागने में सफल रहा। जांच की गई तो 90 कार्टन अरुणाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेज़ी शराब बरामद किया गया। छापेमारी के क्रम में एएसआइ तारकेश्वर त्रिपाठी, एएसआइ कमता सिंह सहित अन्य पुलिस शामिल थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने धंधेबाज विद्या यादव के विरुद्ध प्राथमिकी कांड संख्या 169/19 दर्ज की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…