Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

95 बूथों पर 90 हजार 753 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

लखनौरा मध्य विद्यालय बना बना मॉडल बूथ

परवेज अख्तर/सिवान : लाकसभा चुनाव को ले प्रखंड में 12 मई को होने मतदान को प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड के 95 बूथों पर 90 हजार 753 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें दो मतदान केंद्र मध्य विद्यालय लखनौरा बूथ संख्या 273, 274, 275 को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की जाएगी। सहायक निर्वाची पदाधिकारी के नेतृत्व में कुल 410 मतदान कर्मियों को चुनाव संपन्न कराने के लिए लगाया गया है। साथ ही 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। बीडीओ मो. अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि लकड़ी नबीगंज के 30 मतदान केंद्र को संवेदनशील और 16 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है, यहां पर शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने को ले कड़ा पहरा रहेगा। बीडीओ व ओपी प्रभारी ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों को प्रशाासन नहीं बख्शेगी। मौके पर सीओ मिथिलेश कुमार सिंह, मनरेगा पीओ विजय सिंह परमार, बीएओ केदार राय और सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026