परवेज़ अख्तर/सिवान:- मीरगंज से सिवान स्टेशन रोड में मंगलवार की देर शाम एक कपड़ा के कमीशन एजेंट का 95 हजार रुपए सहित अन्य सामनों से भरा बैग चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर बुधवार को कमीशन एजेंट ने एसपी नवीन चंद्र झा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। छपरा जिला के मौना चौक निवासी सह कपड़ा का कमीशन एजेंट रवि रंजन गुप्ता ने अपने अावेदन में बताया है कि मंगलवार की शाम भाड़े की स्कॉपियों गाड़ी में मेरे साथ सुरत के व्यापारी विक्रम शर्मा साथ थे। मीरगंज से सिवान स्टेशन मेन रोड के बीच में कही पैसा व अन्य सामनों से भरा बैग चोरी हो गया। उस बैग में 95 हजार नगद, पांच चेक जिसमें हस्ताक्षर किया हुआ लेकिन रकम और नाम नहीं भरा ब्लैंक चेक थे। साथ ही कुछ और भी चेक थे जो भरे हुए थे। खाता बही, बिल एवं बिल्टी के साथ सहित अन्य जरूरी कागजात की भी उस बैग में थे। बताया कि नगर थाना ने आवेदन लेने से इन्कार कर दिया गया इस कारण एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…