Siwan News

सिवान में अलग-अलग छापामारी में 97 लीटर शराब बरामद

दो गिरफ्तार, एक सेंट्रो कार भी जब्त

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव स्थित नहर पर सिसवन की पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर एक सेंट्रो कार से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब करीब का पांच कार्टन जब्त किया. जिसमें कुल 69 लीटर शराब बताई जा रही है. सिसवन थानाघ्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हरियाणा निर्मित कंपनी के करीब 69 लीटर शराब एक सेंट्रो कार के माध्यम से ले जाई जा रही थी. तभी इसकी सूचना गोपनीय रूप से मिली. छापामारी की गई. सेंट्रो कार सहित शराब व शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार शराब तस्कर चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी मुन्ना कुमार यादव बताया जाता है. इधर चैनपुर थानाघ्यक्ष राकेश कुमार ने दल बल के साथ गुरुवार की देर रात चैनपुर के पासी टोला में छापेमारी की. जिसमें 43 लीटर देशी शराब जब्त किया. शराब के साथ चैनपुर निवासी सुरेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया. हालांकि अजय कुमार चौधरी के घर से 11 लीटर व कृष्णा चौधरी के घर से 10 लीटर शराब बरामद किया गया. जबकि दोनों भागने में सफल हो गए. इधर दोनों थानाध्यक्षों ने शुक्रवार को गिरफ्तार सुरेश चौधरी व मुन्ना कुमार यादव को सीवान जेल भेज दिया. जबकि कृष्णा चौधरी व अजय चौधरी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026