Categories: पटना

बड़ा हादसा….ट्रेन से कटकर महिला व तीन मासूमों की मौत

पटना: बिहार के बक्सर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर हुए एक दर्दनाक दुर्घटना में महिला व तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ पटना की तरफ जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में आ गई‌, जिससे महिला व तीनों बच्चों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। हालांकि महिला ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या की या यह दुर्घटना है? अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए जीआरपी पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतकों में 35 वर्षीय महिला के साथ चार एवं छह वर्ष की दो बच्चियों के साथ एक छह माह का मासूम बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मृतकों के पास से ऐसा कोई भी कागजात नहीं मिला जिससे कि उनकी पहचान की जा सके।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024