Categories: पटना

वाहन जांच के दौरान बस से मिला गोलियों का जखीरा….पटना में होनी थी डिलीवरी

पटना: नवादा में वाहन जांच के दौरान गोलियों की बड़ी खेप को बरामद किया गया है। बरामद 1000 गोलियों का जखीरा एक बस से कोलकाता से पटना लाया जा रहा था। गोलियों की खेप को पुलिस ने नहीं बल्कि उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद किया है।उत्पाद विभाग की टीम ने गोलियों को लेकर पटना जा रहे शख्स को गिरफ्तार कर रजौली पुलिस के हवाले कर दिया है।

टीम ने बस के ड्राइवर और खलासी को भी हिरासत में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि बरामद गोलियों से पटना में दहशत फैलाने की साजिश अपराधियों द्वारा रची जा रही थी। जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग की टीम शराब को लेकर रजौली चेक पोस्ट के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच सामने से आ रही एक बस को उत्पाद विभाग की टीम ने रोका। जांच के दौरान टीम ने एक झोले से 1000 गोलियों को बरामद किया। झोले से 315 बोर की 500 गोली, .32 बोर की 400 गोली और बंदूक की 100 गोलियां बरामद हुईं।

जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से गोलियों से भरा झोला बरामद हुआ था। उत्पाद विभाग की टीम ने बस के ड्राइवर और खलासी को भी हिरासत में ले लिया है। उत्पाद विभाग ने बरामद एक हजार गोलियों और गिरफ्तार शख्स को रजौली थाने की पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शख्स से कड़ी पूछताछ में जुटी है।

बस से गिरफ्तार शख्स ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसे गोलियों को पटना पहुंचाने के लिए कहा गया था। बड़ी मात्रा में गोलियों के बरामद होने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कोलकाता से किसने ये गोलियां पटना पहुंचाने के लिए गिरफ्तार शख्स को दिया था और पटना में गोलियों की डिलीवरी कहां होनी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026