✍️परवेज अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में 24 नवंबर को भूमि विवाद में एक व्यक्ति पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस को एक पिस्टल, दो गोली, एक मैगजीन एवं एक बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाश नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सिसवन ढाला निवासी किशन कुमार है। मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 26 नवंबर को हुसैनगंज थाना की पुलिस गश्त कर रही थी। तभी बड़रम शिव मंदिर के पास से पुलिस को देखकर भाग रहे बाइक सवार किशन कुमार को पीछाकर गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के क्रम में किशन कुमार के पास से 38 बोर का एक पिस्टल और गोली बरामद हुआ। पूछताछ के क्रम में किशन कुमार ने पुलिस को बताया कि सराय ओपी क्षेत्र के एमएम कालोनी निवासी मो. तौकीर आलम जो भूमि खरीद बिक्री का व्यवसाय करते हैं, उनसे रंगदारी की मांग की थी, रंगदारी नहीं मिलने पर तीन दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के इस्लामिया कालोनी लक्ष्मीपुर में दीपक कुमार, पीर मोहम्मद, एकलाख अहमद, संजीव कुमार एवं अन्य साथियों द्वारा तौकीर आलम पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…