परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रामसापुर पंचायत के लोपर स्थित रामनामा मंदिर के परिसर में चल रहे सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को शोभा यात्रा निकाली गई। बनारस से आए यज्ञाचार्य बबलू तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया।कीमती पत्थर से बने रामजी, हनुमान, काली मां की प्रतिमा, शंकर-पार्वती सहित सभी मूर्तियों की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा हाथी-घोड़े बैंड बाजे के साथ यज्ञ स्थल से चलकर विभिन्न गांव होते हुए पुन: यज्ञस्थल पर पहुंची। इसके पूर्व रविवार की रात वृंदावन से पधारे आचार्य किरण शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि भागवत कथा समाज को सभी वर्ग को जोड़ कर समरस रखने का सीख देता है। उन्होंने कहा कि राम- कृष्ण के आदर्श एवं विचार आज के परिवेश में प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…