Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गुठनी के सड़क दुर्घटना में चार महिला सहित एक दर्जन लोग घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान:
यूपी बिहार मुख्य(राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 A) पर श्रीकलपुर चेकपोस्ट के कुछ ही दूरी पर गोहरूआ गांव के समीप बाइक,टैम्पू व पिकअप गाड़ी की टक्कर में चार महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गये.दस घायलों को ग्रामीणों ने गुठनी पीएचसी पहुचाया तथा दो को यूपी के लार अस्पताल भेजवाया जिसमें दो की हालत गंभीर देखते हुये सीवान सदर रेफर कर दिया गया हालांकि प्राथमिक ईलाज के बाद सभी घायलों को सीवान सदर रेफर कर दिया गया है.घटना की सूचना मिलने पर एसआई विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और घटनास्थल से जेसीवी  द्वारा वाहनों को हटवा कर रास्ता साफ करवाया.घटना के सम्बंध में मौके पर ग्रामीणों ने बताया यूपी के तरफ से प्लेटिना बाइक सवार गुठनी के तरफ जा रहा था गोहरूआ गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीचों बीच गिर गया जिससे उसके पीछे आ रही टैम्पू भी अनियंत्रित होकर टकरा गयी उसी समय सामने से आयी पिकअप गाड़ी जोरदार टक्कर मार दी.

पिकअप का टैम्पू में इतना जोरदार टक्कर लगा कि टैंपू तो सवारी सहित पलट ही गया पिकअप भी बीच सड़क पर पलट गया और टैम्पू में सवार दस लोग सहित बाइक सवार घायल हो गया.ग्रामीणों ने श्रीकलपुर चेकपोस्ट तथा थाने को सूचना देते हुये सभी घायलों को अस्पताल पहुचाया.घायलों में बाइक सवार यूपी के लार थानाक्षेत्र के जनुआ(सजाव) गांव निवासी प्रेमशंकर पांडे का पुत्र हरिकेश्वर पांडे व टैम्पू में सवार यात्री गुठनी के बिहारी बुजुर्ग गांव निवासी रामकृपाल यादव,कमलावती देवी,खड़ौली गांव निवासी चंपा कुँवर,श्रीकलपुर की इंदु देवी,गुठनी निवासी आदित्य मद्धेशिया,राम मद्धेशिया,यूपी लार थनाक्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी नेहा सिद्दीकी व शमशेर सिद्दीकी,चुरिया गांव निवासी राजकिशोर राजभर व पुष्पा देवी तथा चकरी गांव की अंजली कुमारी शामिल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026