Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शराब के नशे में हंगामा करते एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिले के कटेया थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम शराब के नशे में हंगामा करते एक शराबी को गिरफ्तार कर अगले दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस सहायक अवर निरीक्षक उमेश चंद्र सिंह संध्या करती के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील थे। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली की दयाराम भलुहीं रोड के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है ।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब उक्त जगह पहुंची तो अनिल सेठ के दुकान के आगे एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। पुलिस को देख शराबी भागने लगा जिसे बल के सहयोग से पकड़ा गया ।नाम पता पूछने पर दयाराम भलुहीं वार्ड नंबर 6 निवासी लगड़ यादव का पुत्र राजू यादव बताया ।पुलिस ने चिकित्सकीय जांच के लिए रेफरल अस्पताल कटेया लायी।जहां डॉक्टर ने जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026