Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अचानक आग लगने से धू-धू कर जली मारुति कार

परवेज अख्तर/सिवान : सिवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर श्यामपुर पुल के पास रविवार की रात्रि एक मारुति कार में अचानक आग लग गई। जिसे लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने बताया जाता है कि गाड़ी के पहिए से जलने की बदबू आ रही थी। उसके थोड़ी देर बाद मारुति में अचानक से आग लग गई और गाड़ी जलकर राख हो गई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला गया। मारुति गाड़ी की पहचान यूपी नंबर के रूप में की गई है। जीरादेई पुलिस ने बताया कि मारुति में आग लगने की सूचना पर हमलोग तुरंत पहुंच गए और मारुति में बैठे तीनों लोगों को किसी तरह बाहर निकाल कर आग पर काबू पाए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मारुति में सवार तीनों सवारी को सुरक्षित गाड़ी से निकाल कर सिवान दूसरे गाड़ी से भेज दिया गया। किसी को कोई चोट या नुकसान नहीं है। उन्होंने बताया कि घायलों नाम ज्ञात नहीं है। जली हुई गाड़ी को खिंचवाकर पेट्राल पंप जीरादेई के पास खड़ा कर दिया गया, जब गाड़ी वाला आएगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026