Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हुसैनगंज में राशन दुकान में लगी आग, नकद सहित चार लाख का सामान जल कर राख

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेयां चट्टी पर बिती रात्रि राशन दुकान में आग लगने से नकद सहित लगभग 4 लाख का राशन व अन्य सामान जलकर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार राशन दुकानदार मुन्ना यादव ने बताया कि जब मैं प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार को अपना राशन दुकान खोलने गया तो देखा कि मेरे दुकान में आग लगी है और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है. उन्होंने बताया कि राशन दुकान में लगभग 4 लाख रुपये की बिक्री हेतु राशन रखा गया था. इसके साथ ही अन्य सामान खरीदने के लिए दुकान में नकद 20 हजार रुपये भी थे.

उसके अतिरिक्त दुकान की बही खाता और कुछ जमीन संबंधित महत्वपूर्ण कागजात भी रखा गया था जो सभी उस आग में जल कर राख हो गया. दुकानदार श्री यादव ने बताया कि कोई अज्ञात ब्यक्ति द्वारा रात्रि में सुनसान वातावरण देखकर आग लगा दिया गया है. आग की बात सुन कर अगल बगल के दुकानदार, दर्जनों ग्रामीण व स्थानीय मुखिया जीतेंद्र यादव, सरपंच राजकिशोर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि वहाँ पहुँच कर आग कैसे लगी इसका मुआइना किया. वहीं दुकानदार मुन्ना यादव द्वारा थाने में आवेदन देकर आग में हुई नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति व मुआवजे के लिए आवेदन दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026