परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड़ क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित चंवर में रविवार के दोपहर अचानक गेहूं की फसल में आग पकड़ लिया. जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. देखते-ही देखते तीन बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया. पीड़ित रामकृपाल दुबे, अशोक सिंह, अमित कुमार ने सीओ को इसकी सूचना दी है. जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रखंडों में किसानों के गेहूं के फसल जल रहे हैं लेकिन समय रहते उनको उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है. जिससे पीड़ितों को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इसकी सूची तैयार कर पीड़ितों को जल्द मुआवजा मुहैया कराये.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…