परवेज अख्तर/सिवान:- सिसवन-सीवान मुख्य पथ एसएच 89 व थाने के हसनपुरा स्थित हुजुरी मंजिल के समीप एक बाइक की ठोकर से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जबकि एक महिला की मामूली चोटें आयी है. मृतक विनोद राम का चार वर्षीय पुत्र भोला है. घटना मंगलवार की संध्या तकरीबन 8:30 बजे की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पास स्थित दलित बस्ती निवासी विनोद राम के चार वर्षीय पुत्र भोला अपनी बड़ी मां मंजू देवी पति मनोज राम के साथ मुख्य सड़क से होकर शौच करने जा रहे थे. तभी हसनपुरा से चैनपुर की ओर तेज गति से जा रहे बाइक ने ठोकर मार दिया. इस दौरान महिला भी गिर पड़ी. जिसको मामूली चोटें आयी है.
वहीं दुर्घटना के बाद बाइक चालक फरार हो गया. वही आसपास के लोग दोनों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले गये, लेकिन बच्चे को काफी गंभीर चोट लगने से इलाज होकर देर रात घर लाया गया. जहां अहले सुबह बुधवार को मौत हो गयी. इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर था. मां आरती देवी के साथ सभी लोग को रो-रोकर बेहाल है. इस मामले में बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के पश्चात परिजन कागजी प्रक्रिया करते हैं तो उन्हें मुआवजा दिलाने में मदद की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…