मैरवा बाजार में हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ निकली भव्य शिव बारात, शिवबारात में डीजे के धुन पर थिरकते नजर आये भक्त

परवेज अख्तर/सिवान: महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार की दोपहर मैरवा बाजार में भव्य शिव बारात निकला. बाराती बने श्रद्धालुओं ने तरह-तरह के वेश धर कर नाचते गाते हुए जमकर अबीर गुलाल उड़ाए.शिव बारात गुजरने वाले रास्ते से पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से झंकृत रहा. सोमवार को मैरवा के श्रीराम सेवा समिति के तत्वधान में नगर के रामजानकी मंदिर से निकली भगवान शिव की झांकी और बारात , पुरानी बाजार, स्टेशन चौक , मेन रोड, मझौली चौक होते हुए गुठनी मोड़ शिवालय पर जाकर समाप्त हो गया.रास्ते भर गाजे बाजे के साथ नाचते गाते निकले भगवान शंकर के बरातियों ने अबीर गुलाल उड़ाया. भगवान शंकर के रूप धारण कर जगह जगह अपने कला को प्रदर्शित करते नजर आये.शिवबारात में भाजपा नेता बबलु जैसवाल, मनोज जैसवाल, बिट्टू कुशवाहा समेत सैकड़ो भक्त शामिल थे.

कोरोना के बाद निकली पहली बार शोभायात्रा यात्रा में डीजे के धुन पर थिरकते नजर आये भक्त

कोरोना काल ने दो साल तक किसी भी पर्व और समारोह में जुटने वाली भीड़ पर ब्रेक लगा दिया था.जो मंगलवार को मैरवा बाजार में निकली भगवान शिव की झांकी और शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में भक्त डीजे की धुन पर थिरजते नजर आये. दृश्य देखकर आस पास के लोगो का मन प्रसन्न हो जा रहा था.भक्तो ने हर हर महादेव की जयकारा लगाकर दो साल की पाबंदी हटने कब बाद खुशी का इजहार किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026