परवेज अख्तर/सीवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर महावीरी झंडा मेला में बुधवार की शाम रुकुंदीपुर दशानंद मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी अखिलेेेेश महाराज के नेतृत्व में पूजा शुरू। यहां 1923 से ही मेला लगने की परंपरा कायम है। इस मेले में रैनी, वैदापुर बिशुनपुरा, धनौता, भरोस कुंवर के टोला, करमोपुर आदि क्षेत्र के आधा दर्जन अखाड़े मेले में शामिल हुए। इस दौरान परंपरागत हथियार लाठी भाला से लैस जयकार के साथ युवाओं ने कला का प्रदर्शन किया। महाराजगंज के नागा बाबा अखाड़ा के सदस्य हनुमान लक्ष्मण बनकर मेले में पहुंच कर रुकुंदीपुर अखाड़ा को मौनिया बाबा मेला में आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर मुुुुखिया संंजय साह, शिवशंकर सिंह, प्रदीप तिवारी, पंकज सिंह, अमरजीत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बीरन सिंह, मुुनमुन सिंह, टुना सिंह, चंद्रदेव सिंह, अरुण कुमार गिरि समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। मेला में गश्त के दौरान एसडीओ मंजीती कुमार,एसडीपीओ हरेश शर्मा, बीडीओ रीता कुमारी, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,अनि भगवान तिवारी, शैलेश कुमार सिंह, सअनि दिनेश शर्मा आदि मुस्तैद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…