Tarwara Hindi News

जी. बी. नगर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामद

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी बी नगर थाना क्षेत्र के सकरा बाजार स्थित श्मशान घाट के समीप मंगलवार की आधी रात पुलिस ने छापेमारी कर सीमेंट की आड़ में लाए गए एक ट्रक शराब को बरामद किया है। पुलिस कि वाहन को देखते ही शराब तस्कर और चालक फरार हो गए। भारी मात्रा में शराब बरामद कि सूचना मिलते ही एसपी नवीनचंद्र झा ने थाने पहुंच कर जायजा लिया।इसके बाद शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस जप्त ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शराब कारोबारी तथा ट्रक मालिक की पहचान करने में जुट गई है। भारी मात्रा में शराब तस्करी की सूचना मिलते ही अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले अन्य शराब कारोबारी थाने पहुंचकर पूरे दिन पड़ताल करने में जुटे रहे। कारोबारियों द्वारा भारी मात्रा में शराब हरियाणा से सकरा बाजार में मंगवाये जाने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर ललन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीमेंट की आड़ में मंगवाए गए भारी मात्रा में शराब को जप्त कर लिया।पुलिस ने ट्रक से 336 कार्टून शराब बरामद किया है। बरामद शराब 2099 लीटर है। जिसकी कीमत बाजार में 23 लाख रुपए की बताई जा रही है। शराब कारोबारियों द्वारा हरियाणा के हिसार जिले के बंदाहरि से शराब मंगवाई थी। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत धारा 272-73 के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रक से बरामद कागजात के अनुसार नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 110 के ट्रक मालिक जिया सिंह के पुत्र रामधन सिंह को एफआईआर दर्ज कर आरोपित किया है। वहीं पुलिस स्थानीय स्तर पर शराब कारोबारियों की पहचान करने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि सकरा श्मशान घाट के समीप शराब कारोबारियों द्वारा सीमेंट की आड़ में एक ट्रक शराब मंगवाई गई थी जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा छापेमारी कर ट्रक को जप्त कर लिया गया पुलिस को देखते ही ट्रक चालक व शराब कारोबारी फरार हो गए। जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है शराब कारोबारियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं पर पुलिस नजर रख रही है। शराब कारोबारी कितना भी बड़ा पहुंच वाला हो कानून का उल्लंघन करने पर बख्शा नहीं जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026