परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार के गुदरीहाता के बगीचा से आम तोड़ने के विवाद में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के रंजन कुमार यादव बुरी तरह जख्मी हो गए. घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। कचनार के गुदरीहाता निवासी रामनाथ यादव के पुत्र रंजन कुमार अपने बगीचा में आम की रखवाली कर रहा था।
इसी दरमियान चुन्नू कुमार यादव, मुन्नू यादव एवं अजय कुमार यादव पेड़ से आम तोड़ने लगे। आम तोड़ने से मना करने पर मारपीट हो गई. मामले में रंजन ने तीनों को आरोपित करते हुए थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…