पंकज कुमार सिंह/छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी की झारखंड के रामगढ़ घाटी में शुक्रवार की देर रात ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी राघवेन्द्र सिंह के 40 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई। मृतक 22 चक्का ट्रक से घर आ रहा था । घटना में मृतक अपने लोहे के सरिया लदे ट्रक पर बैठ पैतृक गांव मशरक आने के लिए रामगढ़ घाटी से होकर आ रहें थें कि ट्रक अनियंत्रित वाहन को बचाने के चक्कर में घाटी में पलट गया जिसमें उनकी मौत हो गई वही चालक खलासी मामूली रूप से घायल हो गया।
शव शनिवार की सुबह पैतृक गांव पहुंचते ही गांव में माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के चित्कार से सभी के आंखों में आसूं भर गये। पत्नी रानी देवी रो रो कर बेहोश हो जा रही थी वही कह रही थी कि अब उसका और उसके बच्चों को कौन देखेगा। मृतक को एक पुत्री 17 वर्षीय अनु कुमारी और दो पुत्र 15 वर्षीय अमित कुमार,13 वर्षीय अनुज कुमार हैं । वही मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था जिसके मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कवलपुरा मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का झारखंड में अपना व्यवसाय है और गांव में सामाजिक कार्यों में रूचि रखने वाला था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…