Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दिनदहाड़े एक व्यक्ति की सिर में गोली मार कर हत्या

परवेज़ अख्तर/सीवान:- नगर थाना क्षेत्र के रामराज्य मोड समीप विशाल मेगा मार्ट के पास बुधवार की शाम करीब पांच बजे बाइक सवार छह अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने आए अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर घटना स्थल के आसपास भगदड़ मच गई। सभी इधर उधर भागने लगे। घटना के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त श्याम बाबू उर्फ जावेद के रूप में हुई। घटना के बाद परिजन उसे ऑटो में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली मृतक के मुंह को भेदती हुई सिर के पिछले हिस्से से बाहर निकल गई है। इधर घटना की सूचना पर एएसपी कांतेश कुमार मिश्र दलबल के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए। वहीं शहर से बाहर निकलने वाले हर रास्ते को सील कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। अस्पताल में काफी संख्या में लोगों की भीड़ देख काफी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस हर मामले की जांच कर रही है। मृतक के छोटे भाई भोला ने बताया कि घर के सामने मीट के दुकान पर मेरे भाई बैठे हुए थे। तभी छह की संख्या में बाइक सवार अपराधी आंदर ढाला ओवरब्रिज पर आए और ओवरब्रिज से ही मेरे भाई पर फायरिंग करने लगे। गोली की आवाज सुनकर मेरे भाई इधर उधर भागने लगे। तभी एक बाइक पर दो अपराधी स्टेशन की तरफ से आए और सामने से गोली मारकर ओवर ब्रिज की तरफ भाग निकले। भोला ने बताया कि जावेद यूसुफ हत्याकांड में गवाह थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026