परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के छपरा-सीवान मुख्य सड़क पर दरौंदा बाजार से पूरब बुधवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक पचरुखी थाना क्षेत्र का हरदिया निवासी गंगा भगत का पुत्र धनेश भगत (55 वर्ष) है। घायल भी हरदिया गांव के तारकेश्वर साह का पुत्र सोनू साह (20 वर्ष) व बिट्टू कुमारी (15 वर्ष) है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनेश भगत गांव के ही सोनू साह व अपनी पोती बिट्टू कुमारी के साथ मंगलवार को बाइक से सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के कल्याण गांव में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
बुधवार की सुबह करीब पांच बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दरौंदा बाजार के पूरब एक ट्रक में इनकी बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही धनेश भगत की मौत हो गई। जबकि सोनू साह व बिटु कुमारी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज व एसआई मोहन मोहित घटनास्थल पंहुच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना में मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव में मातम पसर गया। परिजनों की चीत्कार से गांव कोहराम मच गया। शोक संप्तत परिवार को सांत्वना देने गांव के लोग उसके घर जुट गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…