सिवान के झुनापुर हाईवे समीप नर्स की हत्याकांड में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार, अन्य के लिए छापेमारी जारी

परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के झुनापुर हाईवे समीप 11 मार्च को हुई नर्स कांति हत्याकांड मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के बैरौना निवासी द्वारिका भगत का पुत्र विशाल सिंह है। मामले में महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि मृत नर्स कांति दो साल पूर्व भोरे में काम करती थी। जहां एंबुलेंस चालक छबीला बैठा से संपर्क हुआ। कुछ दिनों में ही दोनों के बीच संबंध अच्छे हो गए। इसके बाद कांति सिवान काम करने लगी।

इस कारण कांति छबीला से बात कम करने लगी। इससे नाराज होकर छबीला ने अपने दो साथी के साथ कांति की हत्या की योजना बनाई। घटना के दिन छबीला अपनी बाइक से कांति के घर गया और उसे वह अपने साथ बाइक पर बैठा कर झुनापुर हाईवे पर लेकर आया। जहां छबीला, विशाल सिंह एवं एक अन्य ने मिलकर कांति को नशीला पदार्थ पिलाया और मारपीट की। मारपीट के बाद पानी चढ़ाने वाले पाइप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के सरसों के खेत में फेंक दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026