Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रेनुआ से अभिनेत्री कंगना रनौत के पक्ष में जुलूस निकाला

परवेज़ अख्तर/सिवान:- शहर से सटे रेनुआ स्थित दिवंगत सांसद उमाशंकर सिंह की समाधि स्थल से रेनुआ पुल तक अभिनेत्री कंगना रनौत के पक्ष में युवकों ने जुलूस निकाला। इस दौरान उधव ठाकरे, आदित्य ठाकरे व संजय रावत का पुतला दहन किया गया। जुलूस में बीजेपी कार्यकर्ता समेत काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी लोग कंगना का घर तोड़े जाने से नाराज थे। लोगों ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस का नेतृत्व बीजेपी नेता व रेनुआ निवासी भोला सिंह ने किया। कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने बदले की भावना से उनके मकान तोड़ा है। आज पूर देश इस घटना से मर्माहत है।

कहा कि महाराष्ट्र सरकार सुशांत सिंह राजपूत हत्याकांड में हो रही सीबीआई जांच से घबरा गई है। वॉलीवुड माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वाली अभिनेत्री पर महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई से पूरा देश हतप्रभ है। इसका देशव्यापी विरोध हो रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। करणी सेना के मनीष सिंह ने कहा कि अभिनेत्री को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देकर प्रधानमंत्री ने काफी सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर पकवलिया पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र सिंह, नंदन सिंह, राजीव सिंह, प्रभात सिंह, सतीश सिंह, गुड्डू सिंह, मनीष सिंह उर्फ बिहारी, रुपेश सिंह, संदीप सिंह, हरिलाल गुप्ता, सुमन सिंह, दीपक सिंह, राहुल सिंह व रोहित सिंह उर्फ गद्दर थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026