परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार,काजीटोला सरैया ,फखरुद्दीनपुर ,डीके सारंगपुर ,शंकरा,उरियानटोला, नौरंगा, सारंगपुर ,चौकी हसन ,भरतपुरा,दीनदयालपुर समेत दर्जनों गांव से मुहर्रम पर्व को लेकर भव्य ताजिया जुलूस के साथ निकाला गया। एक से बढ़कर एक झांकियां भी निकाली गई जो शांति सौहार्द की मिसाल दे रही थी।थाना क्षेत्र के चौकी हसन के अंधेरी बाग़ में एक भव्य मेला का आयोजन किया गया।इस मेला में पीपरा नारायण,समेत दर्जनों गांव के ताजियादारों ने हिस्सा लिया।वहीं तरवारा बाजार के अंसारी मोहल्ला से समाजसेवी गोल्डेन सैफी व सोना अंसारी व राकी टोला से इफ्तेखार इराकी अध्यक्षता में हुसैन कि याद में मातमी जुलूस निकाली गई जो तरवारा के सभी मार्गों से होकर गुजरा और काजीटोला गांव में आखाड़े का मिलान करने के बाद सरैया गांव के समीप तक गया।उसके बाद सरैया,काजीटोला गांव के ताजियादारों ने एक साथ मिलकर उरियानटोला गांव स्थित लगे मेला में गये।और कई गांवों के ताजियादारों ने एक साथ मिलकर अपने-अपने कला का खूब प्रदर्शन किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…