Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हुसैनगंज में मारपीट मामले में एक गंभीर, आधा दर्जन आरोपित

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाने के मड़कन निवासी शिवलाल राम ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार की संध्या में मेरी पत्नी, भवे व मेरी विवाहिता पुत्री सरीता कुमारी शौच करने नहर की तरफ गयी थी. उसी समय हथौड़ा छोटका टोला निवासी शिवजी चौधरी, रफ्तार चौधरी, रामाजी चौधरी लालबहादुर चौधरी एवं अज्ञात 5-7 लोगों ने मेरे परिवार के साथ उपरोक्त शिवजी एवं रफ्तार चौधरी अभद्र व्यवहार करने लगे.

साथ ही जाति सूचक गाली भी दिये. उसी समय मेरा पुत्र विक्की कुमार टेढ़ीघट बाजार से घर लौट रहा था. अपने घर की महिलाओं को देखकर वहा गया तो उसकी मां ने सारी बातें बताई. पूछताछ करने पर दोनों लोग उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उलझ गए व मारपीट करने लगे. ग्रामीणों द्वारा मामला शांत कराया गया. इधर शनिवार को सुबह उपरोक्त सभी गुट बनाकर दरवाजे पर लाठी, डंडा, फारसा व हॉकी लेकर धमक आए तथा मेरे पुत्र विक्की को मार कर सिर फोड़ दिए. जिससे उसके पैर एवम कंधे पर गंभीर चोटें आईं.

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. चिल्लाने पर ग्रामीणों को आते देख हमलावर अपनी बाइक छोड़कर भाग गए. बाइक का नंबर यूपी 52 डी 7632 बतायी जा रही है. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया जहां उसका उपचार चल रहा. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि मारपीट की मामले की जांच की जा रहीं है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026