Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोचिंग कर घर जा रहे छात्र को चाकू मार किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नगर थाना क्षेत्र के रामराज्य मोड़ स्थित एक कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर वापस घर लौट रहे छात्र को दूसरी कोचिंग के एक छात्र ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों व कोचिंग के अन्य साथियों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल छात्र की पहचान थाना क्षेत्र के दखिन टोला निवासी सलाउद्दीन के 18 वर्षीय पुत्र विशाल अली के रूप में हुई। घटना के संबंध में घायल विशाल अली ने बताया कि वह सुबह अपने घर से साढ़े छह बजे रामराज्य मोड़ स्थित स्टैंडर्ड एजुकेशन सेंटर में पढ़ने गया था। जब वह क्लास खत्म कर 8.30 बजे कोचिंग से बाहर निकला। वैसे ही बगल में संचालित हो रहे कोचिंग में पढ़ने वाले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी-मीरापुर निवासी बब्लू सिद्दीकी ने बिना किसी कारण के आकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। देखते ही देखते बब्लू ने उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया और मौका देखकर फरार हो गया। परिजनों को जब मामले के बारे में जानकारी हुई तो सभी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर नगर थाना के पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल छात्र का फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गए। इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पड़ित ने बताया कि घायल छात्र के बयान पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026