Categories: पटना

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, उनकी पत्नी…बेटी…बहू….PA…समेत कुल 18 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव….

पटना: डॉक्टरों के बाद नेता भी आए कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, बहू दीपा मांझी और पीए गणेश पंडित सहित 18 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव। बिहार में कोरोना तेजी से अपना पैर पसार रहा है. हर दिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. बड़ी संख्या में डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं अब बड़ी खबर राजनीतिक गलियारे से आ रही है, जहां पूर्व सीएम जीतनराम मांझी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. सिर्फ मांझी ही नहीं, उनकी पत्नी शांति देव और बेटी पुष्पा भी संक्रमित हो गई हैं। इसके अलावा पीए गणेश पंडित समेत 18 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

मांझी परिवार के कई सदस्य और सुरक्षाकर्मी भी संक्रमित हुए हैं. मांझी के पीए भी संक्रमित पाए गये हैं. जीतनराम मांझी इस समय अपने पूरे परिवार के साथ गया के अपने पैतृक गांव महकार में हैं।

इससे पहले मांझी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को सुझाव दिया था कि वह जनता दरबार का कार्यक्रम रद्द कर दें. उन्‍होंने कहा कि कोरोना के बढ़े संक्रमण को ध्‍यान में रखते हुए सीएम से आग्रह है कि जनता दरबार कार्यक्रम को फिलहाल स्‍थगित रखा जाए. राज्‍यहित में यह कारगर फैसला होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026