Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 511 मामलों का निष्पादन हुआ

परवेज अख्तर/सीवान:
राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दिया गए दिशा निर्देश के आलोक में सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ।राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल  511 मामलों का निष्पादन ऑन द सपोर्ट किया गया। निष्पादित मामलों में बैंक से जुड़े 480 मामले टेलीफोन से जुड़े दो मामले  बिजली से जुड़े एक मामले अपराधिक कुल 24 मामले तथा अन्य चार मामलों सहित कुल 511 मामलों का निष्पादन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एनके  प्रियदर्शी की उपस्थिति एवं देखरेख में मामलों का निष्पादन किया गया।

मामलों के निष्पादन के लिए तीन बेंच बनाए गए थे। प्रत्येक बेंच में दो-दो न्यायिक पदाधिकारी एवं एक अधिवक्ता की उपस्थिति थी। उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों में अपर जिला न्यायाधीश प्रथम एके झा अपर जिला न्यायाधीश नवम आनंद कुमार श्रीवास्तव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रवीर सिंह अवर न्यायाधीश गण पुष्पेंद्र पांडे नितेश कुमार एवं वसीम अकरम खान थे ।सहयोगी के रुप में अधिवक्ता विजय कुमार पांडे, गणेशराम एवं राजीव रंजन थे इस अवसर पर लोक अदालत के पेशकार रंजीत कुमार दुबे सुनीति श्रीवास्तव जय प्रकाश प्रसाद बलवंत कुमार प्रभात कुमार एवं अन्य का सहयोग काफी सराहनीय रहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026