पूर्व सांसद के निधन पर जिले में शोक की लहर, नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
राजद के पूर्व सांसद डॉ.मो. शहाबुद्दीन के निधन के बाद जिले के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी. बताया जाता है कि सांसद का निधन 30 अप्रैल को तड़के रात्रि दो बजे के आसपास इलाज के दौरान हो गया. वे कोरोना से संक्रमित थे, तथा उनको इलाज के लिये दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

निधन पर रादज जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, बड़हरिया विधायक बच्चा पांडे, जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, लीलावती गिरि, राजद नेता हरेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों में शोक की लहर है. पूर्व मंत्री सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी व जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने कहा कि जिले की जनता अपने प्रिय साहब को अंतिम समय तक एक झलक देखने के लिये बेताब थी.

परंतु कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया. उनका जाना जिला तथा पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति है. राजद के लिये स्व मो शहाबुद्दीन मेरूदंड थे. हमेशा सबको साथ में लेकर चलने में विश्वास करते थे. वे विकास पुरूष के नाम से इतिहास के पन्नों में दर्ज होंगे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024