सिवान के युवक के प्रेम में दिल्‍ली पहुंची मध्य प्रदेश की महिला, वहां होटल में दिखा आशिक का असली चेहरा

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
इंटरनेट मीडिया की दोस्‍ती कभी-कभी कितनी भारी पड़ जाती है, यह होशंगाबाद की महिला के साथ हुई घटना से स्‍पष्‍ट होता है। होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) की रहने वाली एक महिला ने पचरुखी प्रखंड के एक शादीशुदा पुरुष पर झांसा देकर दुष्‍कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि इंटरनेट मीडिया पर दोस्‍ती के बाद उसने दिल्‍ली बुलाया। वहां एक होटल में रखा। दुष्‍कर्म किया। इसके बाद वह अपने शहर लौट गई। महिला थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

2020 में स्‍टारमेकर एप पर दोनों में हुई दोस्‍ती

प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि स्‍टारमेकर पर पचरुखी थाना क्षेत्र के आलापुर निवासी फ‍िरोज आलम ने दोस्‍ती की। वर्ष 2020 में उन दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर करीबी बढ़ी। इसके बाद फिरोज ने उसे झांसा देना शुरू किया। कहा कि वह उससे शादी कर सउदी अरब ले जाएगा। दोनों वहीं बस जाएंगे। उसने मिलने के लिए दिल्‍ली बुलाया। 22 जून को वह अपनी पांच वर्षीय पुत्री के साथ दिल्ली पहुंची। वहां फिरोज उन्‍हें एक होटल में ले गया। तब तक वह उसकी नीयत से अंजान थी।

होटल में की जबरदस्‍ती, विरोध करने पर दी बेटी की हत्‍या की धमकी

उस रात में उसने संबंध बनाने को कहा। लेकिन जब उसे कहा कि शादी के बाद ऐसा करेंगे तो वह जबरदस्‍ती करने लगा। तब भी उसने विरोध किया तो फिरोज ने धमकी दी। कहा कि तुम्‍हारी बेटी की हत्‍या कर दूंगा। इसके बाद उसने मनमानी की। वहां दो दिन तक ठहरने के बाद उसे पता चल गया कि फिरोज ने उसे झांसा दिया है। उसके साथ धोखेबाजी की। इसके बाद वह 24 जून को होशंगाबाद लौट गई। लौटने के बाद अपनी बात कुछ महिला संघ व हिंदी संगठनों से साझा की। विचार विमर्श के बाद उसने घटना की प्राथमिकी 10 जुलाई को महिला थाने में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज कराई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026