परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली का पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के जामापुर निवासी जैनुद्दीन के पुत्र 35 वर्षीय पुत्र बिट्टू खान के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बिट्टू खान शुक्रवार की सुबह बिजली का पंखा ठीक कर रहे थे। पंखा ठीक करते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और करंट लगने से बेहोश हो गए। बिट्टू को आनन फानन में जामापुर बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में हीं उनकी मृत्यु हो गई। डाक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…