परवेज अख्तर/सिवान: शुक्रवार की देर शाम सीवान-बसंतपुर मुख्यमार्ग के तरवारा बाजार स्थित स्टेट बैंक के समीप दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनीकांत ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया, घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी अफजल अयूब है जो स्वर्गीय हाफिज मोहम्मद अयूब का पुत्र है।
यहां बताते चले कि अफजल अयूब किसी काम से बसंतपुर गया था उधर से घर लौटने के दौरान स्टेट बैंक के समीप अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उधर घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक अफजल अयूब के परिजन व दर्जनों की संख्या में मोहल्लावासी सदर अस्पताल पहुंचे।बाद में परिजनों ने घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…