परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के तेलकथु में एक युवक को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया गया है. घायल युवक का इलाज जलालपुर स्थित सीएचसी में कराया गया. इस मामले में तेलकथु निवासी नेसार अली का 19 वर्षीय पुत्र मजहर अली ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि एक अगस्त की शाम अपने घर से चौक पर जा रहा था. तभी वसीम रजा, खालिद रजा व अन्य ने गाली-गलौज कर मुझे पकड़ लिया और वसीम रजा ने जान मारने की नियत से चाकू से मारकर घायल कर दिया. इस मामले में मारपीट का मुख्य कारण खेलकूद में झगड़ा बताया है. पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…