Categories: पटना

प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, महिला से दोस्‍ती करना पड़ा भारी

भागलपुर: सात मई को खगड़िया जिला कर चौथम थाना के आदाबाड़ी गांव निवासी रघुवीर सिंह के पुत्र अमित कुमार की हत्‍या कर दी गई थी। अपराधियों ने नृशंस तरीके से हत्या कर शव को छिपाने के ख्याल से मधुसुदनपुर इलाके के कंझीया बाईपास के समीप नीचे एक खेत में फेंक दिया गया था। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर कांड के उद्भेदन व अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए नाथनगर, ललमटिया, मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष और तकनीकी शाखा की टीम को शामिल किया था।

टीम ने इस मामले में लोदीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी अविनाश कुमार पिता रामस्वरूप मंडल को गिरफ्तार किया है। अमित की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है, इसकी पुष्टि मधुसूदनपुर थाना अध्यक्ष ने की है। पुलिसिया पूछताछ में आरोपित अविनाश कुमार ने भी हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा कांड में कई लोगों के शामिल होने की भी बात बताई है और उन लोगों का नाम पुलिस के समक्ष बताया भी है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जिस गांव का रहने वाला था उसी गांव में पड़ोस में ही अविनाश की शादी हुई थी। मृतक और अविनाश की पत्नी के बीच पूर्व से ही दोस्ती थी। जैसे ही इसकी जानकारी अविनाश को हुई उसने आवेश में आकर सुनियोजित तरीके से अमित की हत्या कर दी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कांड में मुख्य संयंत्र कर्ता एक महिला है। जिसके बारे में पुलिस पता लगा रही है।

इस संबंध में मधुसूदन पुर ओपी इंचार्ज मिथलेश कुमार ने बताया आरोपित को रविवार को जेल भेजा जाएगा। कांड में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

क्षत विक्षत शव बरामद

युवक की हत्‍या कर शव को काफी क्षत विक्षत कर दिया गया था। इस कारण पहचान में भी काफी मुश्किल हई थी। स्‍वजनों ने हत्‍या के आरोपित को कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026