मैरवा में युवक की हत्या कर झरही नदी तट पर फेंका

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम स्थित विद्युत वितरण उपकेंद्र के निकट झरही नदी तट पर गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी उमेश गोड़ के पुत्र दिलीप गोड़ के रूप में हुई। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।बताया जाता है कि युवक पांच जून की सुबह से ही घर से गायब था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। मैरवा धाम स्थित पावर हाउस के निकट झरही नदी तट पर पड़े एक युवक के शव पर ग्रामीणों की नजर पर पड़ी। धीरे-धीरे वहां ग्रामीणों भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार साह पुलिस के साथ पहुंच घटना की जानकारी ली। मृतक के सिर पर चोट के कई निशान थे, जिसे देख लग रहा था कि उसकी हत्या पीट कर की गई है।

पुलिस शव के पहचान के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के स्वजन समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक के स्वजनों ने बताया कि दिलीप पांच जून की सुबह घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो वे चिंतित होकर उसे ढूंढने निकले। काफी ढूंढने के बावजूद रात में उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उसके कुछ साथियों से भी संपर्क कर उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ नहीं पता चला। इस दौरान गुरुवार की सुबह उन्हें झरही नदी तट पर एक युवक का शव होने की जानकारी मिली। जब वे वहां पहुंचे तो शव की पहचान दिलीप गोड़ के रूप में हुई। इसके बाद स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। वहीं आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि समाचार प्रेषण तक मृतक के स्वजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिक कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस घटना की जांच कर बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024