परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना में आंदर गांव में शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक को कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी करने के बाद असामाजिक तत्वों ने युवक को पास के नाले में फेंक दिया. घटना की जानकारी लोगों को शनिवार की सुबह तब हुई जब लोग टहलने के लिए निकले. इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. गंभीर रूप से जख्मी युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने पीड़ित की स्थिति गंभीर बताते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जख्मी पीड़ित की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के पंचबरवा गांव निवासी राम राय के 20 वर्षीय पुत्र सूरज राय के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में पीड़ित की मां ने बताया कि शुक्रवार की रात सूरज आंदर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था. वह देर रात तक नहीं लौटा. शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि उनके लड़के को मारपीट कर नाले में फेंक दिया गया है. घटना की जानकारी के बाद भागे-भागे परिजन मौके पर पहुंचे, तो सूरज नाले में अचेत पड़ा हुआ था. इसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट होने की जानकारी देते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताया और उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. वहीं इस घटना में पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…