परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौली प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में आइसा एवं इनौस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संयुक्त रूप से प्रतिवाद सभा की। प्रतिवाद सभा में भोजपुर में दलित छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म,बेगूसराय में ठाकुर संतोष शर्मा और विक्रम पोद्दार की हत्या की न्यायिक जांच की मांग तथा दुष्कर्मियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलकर सजा दिलाने तथा छात्रा के स्वजनों की सुरक्षा की मांग की गई।
प्रतिवाद सभा प्रखंड मुख्यालय समेत कृष्णपाली, डुमरहर, चकरी, सरना पंचायतों में की गई। इनौस के जिला कमेटी सदस्य जगजीतन शर्मा ने बताया कि भोजपुर के चरपोखरी थाना के कथराई गांव में गत 25 अप्रैल को चार की संख्या में सामंती-सांप्रदायिक ताकतों द्वारा गांव की ही गरीब-दलित नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। लॉकडाउन का पालन करते हुए दरौली के डुमरहर पंचायत में गोविंद, रंभू कुमार, प्रदीप कुशवाहा, सोमनाथ राजभर, छोटू कुमार, भिटौली पंचायत में मनोज राम, सुनील पटेल, मुरारी, तियर पंचायत में कपिल आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…