आंदर: सारण स्नातक मतदाता सूची में नाम जोड़ने को ले 51 आवेदन जमा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में शिक्षक श्यामबाबू यादव व सुरेंद्र प्रसाद द्वारा बिहार विधान परिषद के सारण स्नातक के मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन लिया जा रहा है। अब तक 51 लोगों द्वारा आवेदन जमा किया जा चुका है।

ज्ञात हो कि एक अक्टूबर 2019 के पूर्व कोई भी अभ्यर्थी जो विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समतुल्य डिग्रीधारी हैं वे आवेदन पत्र के साथ फोटो, स्नातक उत्तीर्ण से संबंधित अंक पत्र या प्रमाण पत्र व आधार की फोटो कापी जमा कर सकते हैं।

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद केसरी ने बताया कि 12 अक्टूबर तक कुल 51 लोगों द्वारा आवेदन जमा किया गया है। इसमें 34 पुरुष एवं 17 महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नाम जोड़ने की अंतिम तिथि सात नवंबर तक है। इस मौके पर शिक्षक संजय श्रीवास्तव, विजय सिंह, राजेश सिंह, धर्मवीर सिंह आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026