आंदर: मंदिर में चोरी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

  • पुलिस पर ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप
  • लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के बेसिक स्कूल के परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर से आभूषणों की चोरी करते युवक को पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बेसिक स्कूल के समीप दुर्गा मंदिर में गुरुवार की शाम लोग बैठकर भजन कीर्तन कर रहे थे। इसी बीच एक युवक मंदिर में लगे आभूषण, कपड़े व मंदिर में रखे सामान की चोरी कर रहा था। जिसे लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण, दुकानदार, राहगीर व युवक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान असांव थाना क्षेत्र के तियर गांव निवासी मुकेश तिवारी के रूप में की है। युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है।

ग्रामीणों का कहना था कि एक के बाद एक चोरी की घटनाओं का पुलिस पर्दाफाश करने में पूरी तरह विफल है। ग्रामीणों की माने तो जयजोर में दुर्गा मंदिर से तीन लाख की हुई चोरी मामले में पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस ने उल्टे मंदिर के पुजारी पर ही चोरी में संलिप्तता, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, गाली-गलौज और एफआईआर दर्ज करने में देरी करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना था कि गुरुवार को पकड़े गए चोर की स्वीकृति बयान के बाद पुलिस जयजोर में हुई चोरी की घटना की लीपापोती करने में अपनी काबिलियत दिखा रही है। इधर पुलिस का कहना है कि पुलिस चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच कर रही है। इसमें संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026