Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राजद को बड़ा झटका, पार्टी के मुस्लिम चेहरा अब्दुल बारी सिद्दीकी को केवटी में मिली हार

मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सबसे बड़ी खबर अभी दरभंगा से आ रही है। यहां के केवटी विधानसभा क्षेत्र से राजद के मुस्लिम चेहरे अब्दुल बारी सिद्दीकी को हार का सामना करना पड़ा है। आठवीं बार विधायक बनने की कोशिश कर रहे अब्दुल बारी को भाजपा प्रत्याशी डॉ. मुरारी मोहन झा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इसकी बड़ी वजह उनका सीट बदलना माना जा रहा है। इससे पहले वे अलीनगर सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। लेकिन, राजद ने उन्हें इस बार केवटी से चुनाव मैदान में उतारा था।

उनके विधानसभा सीट बदलने को ही विरोधियों ने नकारात्मक रूप से प्रचारित किया। कहने वाले तो यह भी कह रहे कि अलीनगर में अोवैसी के डर से सिद्दीकी ने अपनी सीट को बदलने का फैसला लिया। अगर इस थ्योरी को सही माना जाय तो उनका इस तरह से सीट बदलना भी उनको हार से नहीं बचा सका। वैसे दरभंगा की अन्य सीटों के परिणाम पर गौर करें तो वर्ष 2015 के चुनाव की तुलना में महागठबंधन का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर ही रहा है। इसे एनडीए के पक्ष में लोगों के रुझान के रूप में भी देखा जा रहा है।

केवटी सिद्दीकी के लिए नया सीट होने के कारण उन्हें कई चुनौतियों से दाे चार होना पड़ा था। हालांकि वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त लग रहे थे। उससे भी बड़ी बात मिथिलांचल में पूर्व में भी माय समीकरण का जादू खूब चला है। इसलिए भी सिद्दीकी यह मानकर चल रहे थे कि उनके सीट बदलने से जो थोड़ा बहुत असंतोष है वह समय के साथ खत्म हो जाएगा। लेकिन, शायद यह पूरी तरह से हो नहीं पाया और इसका परिणाम उनके लिए नकारात्मक साबित हुआ। पिछले चुनाव में राजद के फराज फातमी ने भाजपा के अशोक कुमा यादव को हराया था। इस बार फराज राजद की जगह जदयू से दरभंगा ग्रामीण से चुनाव मैदान में हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024