Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राष्ट्रीय जन पार्टी के प्रधान महासचिव बने अभिषेक सिंह

परवेज अख्तर/सिवान :- राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बिहार में पार्टी के प्रधान महासचिव के महत्त्वपूर्ण सांगठनिक पद पर महाराजगंज के पूर्व सांसद रामदेव सिंह के पौत्र समाजसेवी अभिषेक कुमार सिंह को नियुक्त किया है. राज्य में संगठन के विस्तार एवं संगठन की मजबूती के लिए अभिषेक कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है. पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि अभिषेक कुमार सिंह पहले दस वर्षों तक रामविलास पासवान के साथ मिलकर सारण में लोजपा को मजबूत करने का काम किया था. बाद में लोजपा से अलग होकर रामदेव विचार मंच की स्थापना कर समाज सेवा में लगे हुए थे.

इधर उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. वहीं सीवान के ही डॉ अनुपम आदित्य को राजजपा के राज्य उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है. प्रधान महासचिव अभिषेक कुमार सिंह ने उनको बधाई देते हुए पार्टी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संकल्पित होने के लिए आह्वान किया. प्रधान महासचिव अभिषेक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि हर हाल में संगठन के विस्तार के लिए संकल्पित होकर काम करूंगा.

इनकी नियुक्ति पर सीवान बार कौंसिल के सचिव प्रेम कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार अनूप, वरिष्ठ नागरिक केदारनाथ प्रसाद, अधिवक्ता तारकेश्वर सिंह, गोल्डन शाही, मुखिया उमेश शाही, जितेंद्र पांडे, सुनील सिंह, डॉ मंकेश्वर नाथ, राकेश चौबे, शैलेंद्र चौबे, प्रेम नाथ शर्मा, आफताब आलम, बालेश्वर यादव, राजेश कुमार आदि शामिल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026