परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के लकड़ीनबीगंज ओपी क्षेत्र के भोपतपुर भरथिया गांव में शुक्रवार को थाना कांड संख्या 77/18 के नामजद हत्यारोपित कृष्ण कुमार के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। ज्ञात हो कि 21 मार्च को सुग्रीव महतो, कृष्णा कुमार एवं चंपा देवी ने भूमि विवाद में पट्टीदार चंद्रिका महतो की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसी समय से मृतक का परिवार दहशत में जी रहा था। आरोपितों के भय से मृतक की पत्नी घर छोड़ पुत्र के पास दिल्ली चली गई है। इधर पुलिसिया दबाव से पंद्रह रोज पूर्व कृष्णा कोर्ट मे आत्मसमर्पण किया है, लेकिन दो आरोपित अभी भी फरार चल रहे हैं, जिससे कुर्की जब्ती की गई।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…