Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एसटीईटी परीक्षा रद्द के विरोध में अभाविप ने मनाया काला दिवस

परवेज अख्तर/सीवान:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे बिहार में सोशल मीडिया के माध्यम से काला दिवस मना कर बिहार सरकार का विरोध किया। जिला संयोजक रंजीत सिंह ने बताया कि राज्य भर में 28 जनवरी को 317 केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा ली गयी थी।

दो पाली में हुई परीक्षा में दो लाख 47 हजार 241 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें प्रथम पाली में एक लाख 81 हजार 738 और दूसरी पाली में 65 हजार 503 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ये सभी परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे तभी बिहार बोर्ड ने 16 मई को परीक्षा रद्द करने को लेकर नोटिस जारी कर दिया हालांकि यह मामला कोर्ट में भी पहुंचा है जिसपर 22 मई को निर्णय आने वाला था ऐसे में कोर्ट के निर्णय आने से पहले ही परीक्षा को रद्द करना बिहार सरकार और बिहार बोर्ड पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

अभाविप ने ऑनलाइन आंदोलन कर सरकार को यह बताने का काम किया है कि हालात चाहे जैसे भी हो अगर छात्र हित का हनन हुआ तो यह विद्यार्थी परिषद कभी बर्दास्त नही करेगी साथ ही यह मांग भी किया कि सरकार अविलम्ब इस तुगलकी फरमान को वापस लेते हुए परीक्षा परिणाम को प्रकाशित करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026